मोबाइल पर चल रहा था सट्टा का खेल:सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर कल्याण और राजधानी सट्टा गेम में लगा रहे थे पैसों का दांव

मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट के जरिए सट्टे का धंधा करने वाले गिरोह को वैशाली नगर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। मोबाइल की जांच में करीब 35 लाख रुपए के दांव-पेच के सबूत मिले हैं। गिरोह का एक सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। नंबर गेम में पैसा लगा रहे थे आरोपी
13 सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग “कल्याण” और “राजधानी” नामक गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल और खिला रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया। ऐसे पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम बताए आजम अहमद (35), विकास शर्मा (38), कुलेश्वर साहू उर्फ कुल्लु (45) और सुरज वर्मा (62)। सभी मिलकर ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते थे। इनके साथ रूआबांधा निवासी धनसिंह देवांगन भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया। मोबाइल चैट में करोड़ों के लेन-देन
जांच में आरोपियों के मोबाइल से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। व्हाट्सएप चैट में करीब 35 लाख रुपए के सट्टा लेन-देन दर्ज मिले। आरोपियों से एक कीपैड मोबाइल, तीन एंड्रॉइड मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए गए। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने चारों आरोपियों को 14 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं फरार आरोपी धनसिंह की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और मोबाइल चैट के जरिए चल रहे ऐसे नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *