जियो लॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने विक्टोरिया मार्केट में एशिया का पहला जियो साइंस म्यूजियम तैयार किया है। देश के उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह 11:25 बजे महाराजा बाड़ा पर म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे। उनकी अगवानी व विदाई मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे। जियो साइंस म्यूजियम के लोकार्पण की तिथि पिछले डेढ़ साल से आगे बढ़ती जा रही है। अभी हाल में 5 दिसंबर को फीता कटने का तय हुआ था। उसमें विभागीय केंद्रीय मंत्री को आना था। उक्त कार्यक्रम में अंतिम वक्त में स्थगित कर दिया गया। दो गैलरी बनी हैं म्यूजियम के अंदर सुबह 10:55 पर आएंगे दोपहर 2 बजे होंगे रवाना उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे और दोपहर 2 बजे वायुसेना विमान से रवाना होंगे।” नामित किया गया है।


