सरायढेला में महिला से छेड़खानी का मामला:परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल अस्पताल में भर्ती

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोराडी कोला कुसमा में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह वो पूजा करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके चचेरे ससुर ने उसे पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला, उसके पति, ससुर और बेटे घायल हुए। पति को पीठ और जांघ में चोट आई। वहीं, महिला और उसके बेटे के सीने में चोटें आईं है। सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी 2016 से उनके प्रति गलत नीयत रखता है। इस संबंध में कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी के अनुसार, यह पुराना घरेलू विवाद है। अब तक 5-6 केस दर्ज हो चुके हैं। दोनों पक्ष आए दिन आपस में मारपीट करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *