पुलिस भर्ती कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज, महिला का पैर टूटा:पटना में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; अभ्यर्थी बोले- जान से मार दीजिए, हटेंगे नहीं

बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का पैर टूट गया। पटना कॉलेज से हाथों में तिरंगा लिए अभ्यर्थी CM हाउस का घेराव करने के निकले थे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पहुंचे। यहां पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। अभ्यर्थियों ने पुलिस से आगे जाने देने को कहा। इसके बाद यहां भी बैरिकेडिंग तोड़ी गई। इसके बाद कैंडिडेट्स कोतवाली थाने के पास रोका गया। इस बीच कोतवाली के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि, जान से मार दीजिए, लेकिन हटेंगे नहीं। प्रदर्शन को लीड कर रहे शिक्षक रौशन आनंद को पुलिस ने डिटेल कर गाड़ी में बैठाया। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के सामने बैठ गए। मामला शांत करने के लिए पुलिस ने रौशन आनंद को छोड़ दिया। कैंडिडेट्स के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए… 2 साल से नहीं आई वैकेंसी प्रदर्शन को लीड कर रहे शिक्षक रौशन आनंद ने बताया कि, ‘पिछले दो साल से वैकेंसी नहीं आई है। इसको लेकर ही हम आज प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस दरोगा और सिपाही भर्ती में पारदर्शिता लाई जाए, यही हमारी मांग है। बिहार में 17 साल के करीब कैंडिडेट्स दरोगा और पुलिस भर्ती का फॉर्म भरते हैं।’ दरोगा भर्ती की वैकेंसी जारी करने की मांग छात्र नेता खुशबू पाठक ने कहा कि, ‘पिछले कई दिनों से बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की वैकेंसी निकालने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आने वाले 10 दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद नई भर्ती की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। ऐसे में सरकार को तुरंत दरोगा भर्ती की वैकेंसी जारी करनी चाहिए।’ खुशबू पाठक ने आगे कहा कि, आने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को न तो प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया जाता है और न ही ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाती है। यहां तक कि आंसर की भी जारी नहीं होती। यह लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है।’ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि, ‘ये अभ्यर्थियों का हक है कि उन्हें पता चले आयोग ने किस प्रश्न का कौन-सा उत्तर सही माना और उन्हें कितने अंक मिले। लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिपाही भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से पूरी की जाए।’ कैंडिडेट्स के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *