पार्टनर ने करवाया था अहमदाबाद के बिल्डर का मर्डर:25 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर था विवाद, मर्सिडीज की डिग्गी में मिली थी लाश

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार रात को एक बिल्डर की लाश सफेद रंग की मर्सिडीज कार की डिग्गी में मिली थी। कार विराटनगर ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग में खड़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि बिल्डर हिम्मत रुडाणी की हत्या के बाद शव डिग्गी में रखकर हत्यारों ने ही कार पार्क की थी। पूर्व पार्टनर ने सुपारी देकर करवाई हत्या
पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। हत्या मृतक के एक पूर्व पार्टनर ने सुपारी देकर करवाई थी। हत्या की वजह 25 करोड़ रुपए की एक डील थी। इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते आरोपी मनसुख लाखाणी ने सुपारी देकर बिल्डर रूडाणी की हत्या करवा दी। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान के सिरोही से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमांशु उर्फ ​​राहुल राठौड़ (निवासी- अहमदाबाद) और पप्पू हीराजी मेघवाल (निवासी-राजस्थान) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। आरोपी राहुल और पप्पू राजस्थान के सिरोही के रहने वाले हैं। राहुल उर्फ ​​हिमांशु गार्ड का काम करता है और पप्पू एक फैक्ट्री में काम करता है। तीनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शनिवार की रात मिला था शव
ओढव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, विराटनगर ओवरब्रिज के नीचे खड़ी GJ01KU6420 नंबर की सफेद रंग की मर्सिडीज कार से बदबू आ रही थी। लोगों ने शनिवार रात को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब कार की डिग्गी खुलवाई तो उसमें से लाश निकली। शव अहमदाबाद के बिल्डर हिम्मत रुडाणी का था। डिग्गी में लाश रखकर 6 किमी दूर कार पार्क की
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने रुडाणी की हत्या निकोल के सरदारधाम के बेसमेंट में की थी। आरोपी रूडाणी को पहले से जानते थे और उनका पीछा कर रहे थे। रूडाणी ने अपनी मर्सिडीज सरदारधाम के बेसमेंट में खड़ी की और किसी काम से ऊपर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव मर्सिडीज की डिग्गी में रख दी। आरोपियों ने इस पूरे हत्याकांड के फोटो और वीडियो भी मनसुख लखानी को भेजे थे। इस खूनी खेल के बाद आरोपी मर्सिडीज लेकर करीब एक घंटे तक अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे। फिर निकोल सरदारधाम से 6 किमी दूर विराटनगर चार रास्ता ब्रिज के पास कार पार्क कर राजस्थान भाग निकले थे। सुबह घर से कंस्ट्रक्शन साइट के लिए निकले थे
रुडाणी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वे शनिवार सुबह अपने घर से कंस्ट्रक्शन साइट पर जाने के लिए निकले थे। सुबह 11 बजे बेटे ने उन्हें रिंग रोड से गुजरते हुए भी देखा था। उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। पुलिस को शक है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है। ————————————— क्राइम से जु़ड़ी ये खबरें भी पढें… बेटे ने माता-पिता को चाकू मार खुद को घायल किया:पिता की मौत, मां की हालत गंभीर गुजरात में महिसागर जिले के लुणावाड़ा में एक बेटे ने बुधवार को अपने बुजुर्ग माता-पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटे ने हमला करने के बाद अपने भी हाथ में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें… अहमदाबाद के स्कूल में स्टूडेंट के मर्डर का CCTV फुटेज:7 मिनट तक पेट पकड़े लड़खड़ाता रहा था अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल में 19 अगस्त को 10वीं के स्टूडेंट नयन संतानी की उसके ही क्लासमेट ने हत्या कर दी थी। अब 15 दिनों के बाद वारदात वाली दिन का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में नयन लड़खड़ाते हुए पेट पर हाथ रखे एंट्री गेट से वापस स्कूल में दाखिल होता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *