तापमान में गिरावट, कोहरे से मिली मुक्ति:बीकानेर में न्यूनतम से ज्यादा अधिकतम तापमान गिरा, दिन में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है पारा

बीकानेर में इन दिनों रात के मुकाबले दिन का पारा ज्यादा गिर रहा हे। दिन का पारा सामान्य दिनों की तुलना में करीब आठ डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह का पारा अब 16.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 8.1 डिग्री सेल्सियस कम है। आम दिनों में बीकानेर में दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में सुबह का पारा 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। वहीं रात का तापमान अभी 7.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से महज 0.8 डिग्री सेल्सियस ही कम है। मौसम विभाग ने बीकानेर में सोमवार को घना कोहरा रहने की आशंका जताई थी लेकिन सुबह शहर में कोहरा नहीं था। सुबह छह बजे के बाद से ही मौसम पूरी तरफ साफ था। तापमान में गिरावट जरूर महसूस की जा रही है लेकिन कोहरा नहीं है। बादल छाये हुए हैं और शाम तक बादल रहने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में दिनभर शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने एक जनवरी तक बीकानेर में लगातार शीतलहर की चेतावनी दी है। हालांकि कोहरा अगले दो दिन भी नहीं रहेगा। ऐसे में दिन तो साफ होगा लेकिन सर्दी तेज रहेगी। शीत लहर का असर पिछले दो दिन से देखा जा रहा है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ और चूरु में भी शीत लहर का असर है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो जनवरी तक शीत लहर का असर दिख सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *