जालोर शहर के कॉलेज ग्राउंड में चल रही माली प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को समापन हुआ। फाइन मुकाबले में हैशटैग-11 टीम ने जीत हासिल की। वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्राउंड में माली समाज की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सुबह सेमीफाइनल मैच हुआ। जिसमें हैशटैग-11 और जैकपॉट-11 के बीच मैच हुआ। हैशटैग-11 टीम विजेता रही। इसी तरह श्रीराम क्रिकेट क्लब और रतनपुरा क्रिकेट क्लब के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ, इस मैच में श्रीराम क्रिकेट क्लब की जीत हुई। फाइनल मैच हैशटैग-11 टीम से शिवम और गजेंद्र सुन्देशा ने बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 12 ओवर में 99 रन जोड़े। वहीं जवाब में श्रीराम क्रिकेट क्लब से मुकेश परिहार और योगेश माली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 70 रन बना लिए। इस बीच हैशटैग-11 टीम से भावेश सुन्देशा, जतिन सुन्देशा और गजेंद्र सुन्देशा ने बॉलिंग करते हुए शेष 5 ओवर में 23 रन देकर श्रीराम क्रिकेट क्लब को 93 रन पर ही रोक दिया। इस दौरान हैशटैग-11 टीम ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बेस्ट गेंदबाज अनिल सुन्देशा, बेस्ट बैट्समैन और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिवम माली रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में माली समाज अध्यक्ष तेजाराम सोलंकी, जेठाराम, भामाशाह मुकेश सुन्देशा, वेलाराम सोलंकी, कालूराम सुन्देशा, देवराज, रवि सोलंकी, कैलाश सुन्देशा, नरेंद्र, पार्षद सांवलाराम सांखला, आयोजक भरत सुन्देशा, अनिल सुन्देशा, सुरेश सोलंकी, गजेंद्र, जतिन, कमलेश, गोपाल व दीपक मौजूद रहे।


