नरबलि दी गई लाली की याद में श्रीमद्भागवत कथा:मुंगेली में शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए आयोजन; मोक्षदायिनी यज्ञ हुआ

मुंगेली जिले में बीते कुछ दिनों में 2 अलग-अलग घटनाएं हुई। पहली घटना 11 अप्रैल 2025 की थी जहां 7 साल की बच्ची की उसके ही रिश्तेदारों ने बलि दे दी थी। दूसरी घटना कोरोनाकाल की है जहां ड्यूटी पर तैनात रहे कुछ पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। इनकी आत्मा की शांति के लिए जिले की पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों और नरबलि की शिकार हुई 7 साल की महेश्वरी गोस्वामी (लाली) की याद में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। SP भोजराम पटेल के नेतृत्व में यह 7 दिवसीय मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया। आरके पैलेस से निकली बारात में पुलिसकर्मी और नागरिकों ने भाग लिया। विवाह समारोह पुलिस कॉलोनी में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। शहीदों और लाली के परिजनों ने इस आयोजन की सराहना की। SP पटेल ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी धर्मों के लोगों ने इसमें भाग लिया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इस कथा से समाज को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *