6 लाख की नशे की खेप पकड़ी:2 आरोपी गिरफ्तार, बिना नम्बरी बाइक पर तस्करी कर ले जा रहे थे 26 ग्राम स्मैक

जिले की सांगोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी झालावाड़ जिले के रहने वाले है। डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि मामा भांजा रेस्टोरेंट के सामने जोलपा रोड चतरपुरा पर चेकिंग के दौरान खानपुर की तरफ से एक बिना नंबरी बाइक आते दिखाई दी।मौके पर मौजूद टीम ने बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की। एक ने अपना नाम पप्पू व दूसरे ने प्रभु लाल बताया। संदिग्ध लगने पर दोनों की तलाशी ली। पप्पू की जींस की पेट में चार्जर पिन की थैली में भूरे रंग का पाउडर मिला। पूछताछ में उन्होंने स्मैक होना बताया। जिसका शुद्ध वजन 26 ग्राम 80 मिलीग्राम था। मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पप्पू तंवर (22) व प्रभुलाल तंवर (35) निवासी डूंगर गांव टापरी थाना भालता जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। उनके पास से तस्करी के काम में ली गई बिना नंबरी बाइक को भी जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *