मंडी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागे, पीछा कर पकड़ा

मंडी में आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदरनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। घट्टा पुलिस चौकी के एएसआई अतुल रैणा की टीम ने शिवा ढाबा के पास नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान सगनेहड़ गांव के रहने वाले 37 वर्षीय सन्नी कुमार और 37 वर्षीय अजय पाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में दोनों आरोपियों के पास से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जोगिंदर नगर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *