भिलाई में राम कथा का आयोजन:राजन जी महाराज बोले- AI एक नवजात शिशु, जिसका भविष्य अकल्पनीय; धर्म-समाज पर रखे विचार

दुर्ग जिले में भिलाई के आईटीआई ग्राउंड में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक राजन जी महाराज धर्म, संस्कृति और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर अपने विचार रख रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। पत्रकार वार्ता में राजन जी महाराज ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में बढ़ती दूरियों और धर्मांतरण की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि लोग दूसरों को छोटा दिखाकर खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। महाराज ने सनातन धर्म की एकता पर जोर दिया। उन्होंने श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में ऐसी परिस्थितियां कभी नहीं बनेंगी। उनके अनुसार भारत की विशालता इसे विद्रोह जैसी स्थितियों से बचाती है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बोलते हुए उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण आविष्कार बताया। उन्होंने एआई को नवजात शिशु की तरह बताया, जिसका भविष्य अकल्पनीय है। साथ ही उन्होंने विकास के साथ धर्म और संस्कृति की रक्षा की आवश्यकता पर भी बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *