कोंडागांव के जूडो खिलाड़ियों का बिलासपुर में शानदार प्रदर्शन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, बने रनर-अप

बिलासपुर में 13 और 14 सितंबर को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर और कैडेट जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीतकर प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। गोमती नाग, लिलेश्वरी वडडे, ममता नेताम, योगिता मांडवी, विशिष्टा राजपूत, हेमवती नाग और रंजीता करोटी ने स्वर्ण पदक जीते। वेदांत ठाकुर, राजवीर वरने, नवीन बर्मन, मोहित भास्कर और भूमिका शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किए। ख्वाहिश रामटेके, लेखा नेताम और चंद्रप्रभा ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किए। आईटीबीपी के जवान ने दिया प्रशिक्षण आईटीबीपी के प्रशिक्षक उदय सिंह यादव ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। नियमित अभ्यास और अनुशासन से ग्रामीण क्षेत्रों के इन बच्चों ने राज्य स्तर पर सफलता हासिल की। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण से यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने आगे भी प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस सफलता से जिले में उत्साह का माहौल है। अब इन खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *