योग शिविर में शामिल हुए सीएम:बोले- 21 जून को योग और 21 दिसंबर को ध्यान दिवस पूरी भव्यता के साथ मनेगा

होमगार्ड लाइन देवास रोड पर चल रहे योग शिविर में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। पतंजलि परिवार हरिद्वार के डॉ. स्वामी परमार्थ देव महाराज के सानिध्य में उन्होंने योग व ध्यान लगाया। इस दौरान कहा कि प्राचीन काल से योग का अपना अलग महत्व रहा है। आगे से 21 जून को योग दिवस और 21 दिसंबर को ध्यान दिवस पूरी भव्यता के साथ प्रदेशभर में मनाया जाएगा। दोनों तिथियां उत्तरायण एवं दक्षिणायान के लिए महत्व रखती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग मनोयोग से होता है सहयोग से नहीं। योग मार्ग पर सब चले। योग हमारे जीवन की दिशा बदलता है। सिंहस्थ के लिए भर्ती की मांग होमगार्ड कमांडेंट संतोष जाट ने मुख्यमंत्री से सिंहस्थ 2028 को देखते हुए होमगार्ड में नवीन भर्ती तथा होमगार्ड के लिए नवीन स्थान की आवश्यकता होने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वासन दिया और होमगार्ड की लिए नवीन जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की न्यूनतम साधन के बाद भी बेहतर काम किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *