हरियाणा CM का एक दिवसीय दिल्ली दौरा:केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मिलेंगे; पानीपत में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में शामिल हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वहां वह केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह हरियाणा के उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि उससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी पानीपत पहुंचे हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। दरअसल, पानीपत में आज लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने की। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देश भर से आए लघु कुटीर उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में हरियाणा और हरियाणा वासियों के योगदान पर चर्चा हुई। यहां देखिए कार्यक्रम से जुड़े कुछ PHOTO…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *