गिरिडीह के पचंबा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, बक्सीडीह-माथाडीह रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ में दोनों युवक वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के कहरबारी गांव निवासी विक्की कुमार और अख्तर अंसारी के रूप में हुई है। मई में चोरी की थी बाइक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मई में गिरिडीह शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास से यह ग्लैमर बाइक चोरी की थी। टाउन थाना में इस चोरी का मामला पहले से दर्ज था। पचंबा थाना में दोनों के खिलाफ कांड संख्या 105/2025 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग और निगरानी और कड़ी की जाएगी।


