रोहतक BJP के कार्यक्रम में कांग्रेसियों को सम्मान:मंच पर बैठाने से नाराज मंडल अध्यक्ष, मीटिंग छोड़ निकले; बोले- अनदेखी बर्दाश्त नहीं

हरियाणा के रोहतक में भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाजपाइयों के बीच विवाद हो गया। यहां राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों ने उचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, मंच पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की जगह कांग्रेस के लोगों को बैठाने और उन्हें ही माइक पर बोलने का मौका दिए जाने के भी आरोप लगाए गए। इस वजह से महम विधानसभा के गांव लाखनमाजरा, सैमाण और मोखरा मंडल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मीटिंग छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि मान-सम्मान की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की शिकायत वे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सैनी से करेंगे। सैमाण मंडल अध्यक्ष ने ये बातें कहीं… मोखरा और लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष क्या बोले… मीडिया प्रभारी बोले- कोई विवाद नहीं
इस बारे में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक का कहना है कि मीटिंग में सभी कार्यकर्ता पार्टी के ही थे। किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। सभी मंडल अध्यक्ष मीटिंग में मौजूद रहे। किसी को कोई काम होगा, इसलिए बाहर गए होंगे। किसी ने कोई बहिष्कार नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *