जयपुर में सुनील शेट्टी बोले-बचपन से ही एनर्जेटिक रहा हूं:काम करने की आदत रही, मेरी सक्सेस का क्रेडिट मेरी टीम को ही मिलना चाहिए

जयपुर में सुनील शेट्टी ने कहा कि राजस्थान न केवल अपनी परंपरा और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि नवाचार और विकास के क्षेत्र में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यहां के विजनरी लीडर्स को सम्मानित करने पर खुशी जताई। शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘बॉर्डर’ का प्रसिद्ध संवाद “ये धरती मेरी मां है साहब जी” याद करते हुए बताया कि यह संवाद राजस्थान की धरती पर ही बोला गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा यहाँ से प्यार, सम्मान और भरोसा मिला है। इस वर्ष अच्छी बारिश और हरियाली देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हर क्षेत्र में हरियाली देखना सुखद है। उन्होंने भरे हुए सभागार को विशेष रूप से उत्साहजनक बताया। सुनील शेट्टी ने कहा, मैं अपनी टीम को अपनी सफलता के लिए जिम्मेदार मानता हूँ। मैं बचपन से ही ऊर्जावान रहा हूँ और मुझे काम करने की आदत है। मेरी टीम मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखती है। अक्सर सफलता का श्रेय मुझे मिलता है क्योंकि मैं एक अभिनेता हूँ, लेकिन वास्तव में यह श्रेय मेरी टीम को ही मिलना चाहिए। जयपुर के होटल मैरियट में संजीवनी बिल्डहोम द्वारा प्रस्तुत माय एफएम राजस्थान विजनरी समिट 2025 का आयोजन किया गया। दिन में जहां अलग-अलग सेशन में एक्सपर्ट्स ने राजस्थान प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं शाम को विजनरी लीडर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे। दोनों ने प्रदेशभर से आए विजनरी लीडर्स को सम्मानित किया। मिलकर राजस्थान को आगे बढ़ाएंगे: प्रेमचंद बैरवा
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सबसे पहले मैं माय एफएम और संजीवनी बिल्डहोम का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने राजस्थान विजनरी समिट 2025 जैसा मंच तैयार किया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राजस्थान की उज्जवल भविष्य यात्रा का प्रतीक है। राजस्थान परंपरा और संस्कृति की धरोहर है। लेकिन आज यह सिर्फ अपनी विरासत तक सीमित नहीं है। यह इनोवेशन, उद्यमिता और टेक्नोलॉजी की नई दिशा तय कर रहा है। आज हम देखते हैं कि एजुकेशन, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में राजस्थान तेजी से बदलाव ला रहा है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – राजस्थान को ग्रोथ एंड डेवलपमेंट का हब बनाना। इसके लिए सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस मंच पर प्रदेश के विजनरी लीडर्स एक साथ आए हैं। आपके अनुभव और विचार हमें यह समझने में मदद करेंगे कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए और अवसरों का लाभ कैसे उठाया जाए। पैनल डिस्कशंस ने दिखाई नई राह
समिट की शुरुआत रियल एस्टेट एंड अर्बन ग्रोथ पैनल डिस्कशन से हुई। इसमें मंगलम बिल्ड डेवेलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के एम.डी. अनूप बरतरिया, आई.एन.ए. सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता, और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सी.पी.आर.ओ कैप्टेन शशी किरण शामिल रहे। इस सेशन का संचालन दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर मुकेश माथुर ने किया। इसके बाद एजुकेशन पैनल डिस्कशन हुआ, जिसमें हायर एजुकेशन के चीफ सेक्रेटरी आईएएस कुलदीप रांका, नारायणा के चीफ एकडेमिक ऑफिसर आशीष अरोड़ा, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सीएफएओ ओंकार बगड़िया और केम्ब्रिज कोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर व ट्रस्टी लता रावत शामिल हुईं। इस सेशन को इनोव हर की फाउंडर डॉ. श्वेता चौधरी ने मॉडरेट किया। सहयोगी पार्टनर्स ने दिया साथ
माय एफएम की ओर से आयोजित समिट को सफल बनाने में संजीवनी बिल्डहोम, महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी, आई.एन.ए. सोलर, ऋतू आईवीएफ, जमना विद्यापीठ और निविक हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *