मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन:बेटी ने मुखाग्नि दी, राहुल शव यात्रा में साथ आए, कंधा दिया; PM, सोनिया-प्रियंका मौजूद रहीं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। बेटी ने मुखाग्नि दी। निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। तस्वीरों में मनमोहन सिंह का अंतिम सफर अंतिम सफर पर भी नीली पगड़ी 2 तारीखें… पहली- निधन 26 दिसंबर को: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे नेता AIIMS पहुंचे। यहां से मनमोहन की पार्थिव देह को उनके आवास ले जाया गया। दूसरी- 27 दिसंबर को पैतृक गांव में श्रद्धांजलि: मनमोहन सिंह के आवास पर उनकी पार्थिव देह के दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने मनमोहन के परिवार से भी मुलाकात की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के संयोजक केजरीवाल ने भी मनमोहन को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित मनमोहन के पैतृक गांव गाह में भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. आज का एक्सप्लेनर: जब लड़की के ख्यालों में पढ़ाई भूले मनमोहन, शादी की कोई तस्वीर नहीं; फिश के लिए शाकाहार छोड़ने को तैयार थे 2. लंबे बालों से शर्माकर ठंडे पानी से नहाते थे मनमोहन:मारुति 800 को अपनी कार कहते थे, स्पीच की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे 3. VIDEO में डॉ. सिंह के 9 किस्से:कहा था- बंटवारे से बेघर हुए बच्चे को इस देश ने PM बनाया, ये कर्ज अदा नहीं कर पाऊंगा 4. PM आवास में भी मारुति 800 रखते थे मनमोहन सिंह:भाषण की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे; सिख दंगों पर संसद में माफी मांगी थी 5. उर्दू में लिखा जाता था मनमोहन सिंह का भाषण: पहले स्पीच की तैयारी में तीन दिन लगे, टेलीप्रॉम्प्टर के सामने करते थे प्रैक्टिस 6. मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए:नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय हम दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार 7. मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी: अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे 8. पूर्व PM मनमोहन सिंह को अमेरिकी विदेशमंत्री ने श्रद्धांजलि दी:NYT ने कहा- मृदुभाषी और बुद्धिजीवी का निधन, BBC ने आर्थिक सुधारों का प्रणेता कहा मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *