टोंक में आज फिर छाया घना कोहरा:गलन भी बढ़ी, लगातार तीसरे दिन गिरा तापमान, लोग घरों से कम ही निकले

टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर घना कोहरा छाया। आलम यह था कि 50 फ़ीट का वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहा था। इससे वाहनों की गति भी कम हुई। उन्हे गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई। वहीं गलन और शीतलहर भी बढ़ी। इसके चलते लोगों को आज ज्यादा सर्दी लगी।
लोग घरों से कम ही निकले। कई जगह अलाव भी तापते देखे गए। इस गलन और शीतलहर के चलते तापमान भी लगातार तीसरे दिन और गिर गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। उधर कोहरे के चलते सुबह10 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं है। इसके चलते लोग धूप के लिए तरसते नजर आए।
ज्ञात रहे कि इस साल करीब सवा माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन आठ दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई। तीन दिन से तो यह ज्यादा ही बढ़ी हुई है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे है। कोहरे के चलते बाहर जाने वाले कामकाजी लोग और सेकंड ग्रेड पेपर देने आए परिक्षार्थियों को भी परेशानी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *