रोटरी क्लब जयपुर रॉयल ने क्लब सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कार्यकारी समिति 2025-26 और अध्यक्ष 2026-27 के लिए नामों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से रोटेरियन प्रशांत शर्मा को 2026-27 के प्रेसिडेंट पद के लिए नॉमिनी घोषित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी मोहनीश मेहरा ने 2025-26 की कार्यकारिणी का ऐलान किया। इस कार्यकारिणी में पूनम बगड़िया प्रेसिडेंट इलेक्ट के रूप में नेतृत्व करेंगी। उनके साथ उपाध्यक्ष के रूप में राजेश विजय और आदेश कानूनगो, सचिव रमेश चंद्र गोयल, सह सचिव अजय आहूजा, कोषाध्यक्ष मनोज बंसल और सार्जेंट एट आर्म्स पवन जैन चुने गए। इसके अतिरिक्त, निदेशक पदों पर संदेश जैन, आशीष आनंद, कमलेश लोचिब, बी एम विजयवर्गीय, रो. दीनदयाल कुमावत, विजय राजोरिया, मोनिका माथुर, गिरधारीलाल खंडेलवाल, गंगाशरण गुप्ता, प्रतीत विजयवर्गीय, पी सी मित्तल और सत्य प्रकाश शर्मा का चयन हुआ। इस अवसर पर 2026-27 के मनोनीत प्रांतपाल अरुण बगड़िया, क्लब संरक्षक रवि कामरा और अन्य विशिष्ट रोटेरियन्स ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। क्लब अध्यक्ष डॉ. रोहन गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। चेयरमैन पदों की घोषणा और विचार-विमर्शकार्यक्रम में चेयरमैन पदों की भी घोषणा की गई और वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्लब के विकास और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन संजय कौशिक ने किया और समापन पर क्लब के सचिव रो. हर्षवर्धन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


