जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। टीम ने पूरी कार्रवाई ऑपरेशन मनुहार के तहत की है। टीम ने 5 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप बरामद की है। थोड़ी देर में इस पूरे मामले का खुलासा रेंज आईजी की ओर से किया जाएगा। बता दे की रेंज आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम का गठन किया गया है। ये टीम ने अब तक 62 ऑपरेशन कर 64 आरोपियों को पकड़ चुकी है। खास बात यह है कि पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए आईजी विकास कुमार ने अपने घर पर ही ऑफिस का सेटअप कर रखा है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही टीम ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का ठिकाना बनाने वाले मुख्य आरोपी जस्साराम उर्फ जसिया और उसके साथी बाबूराम और चेतन राम को गिरफ्तार किया था। आरोपी जैसलमेर जिले के भणियाणा में एक फार्म हाउस में पार्टी कर रहे थे। जहां से टीम ने उन्हें पकड़ा था। जस्साराम पिछले 6 वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था। इसी क्रम में अब रेंज की स्पेशल टीम ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


