तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का आसर सोमवार को नजर आया। रविवार काे पूरा दिन कोहरे के असर के बाद रात को चली हवा से काेहरा तो कम हो गया लेकिन सर्दी का असर तेज हाहे गया। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को यह 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया यानी तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहीं अधिकतम तापमान भी घटा है। इसी के असर से सर्दी लगातार तेज होती जा रही है।
शहर में सोमवार को दिन की शुरुआत से तेज सर्दी से लोग परेशान होते दिखे। कामकाज की तलाश में निकले लोग सुबह सड़कों किनारे अलाव तापते रहे वहीं स्टूडेंट्स ठिठुरते हुए कोचिंग सेंटर्स पर पहुंचे। शहर में विजिबिलिटी क्लीयर थी। सर्दी के चलते सोमवार सुबह दूध और सब्जी बेचने निकले लोग बचाव के पूरे इंतजाम किए नजर आए ।
वहीं मौसम के विशेषज्ञ अब सर्दी का असर और तेज होने की बात कहते हैं।
एक्पर्ट्स के अनुसार अगले चौबीस घंटे में सर्दी और तेज हो सकती है। इस दौरान हवा भी चलने की संभावना है।


