भरतपुर में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को भी धूप नहीं निकली है। शहर और बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। सर्दी दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं। कल भी पूरे दिन धूप नहीं निकली जिसके कारण मौसम में ठंडक बनी रही। आज भी सुबह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। लोग सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले तीन दिनों से धूप नहीं निकली है। 1 जनवरी तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। शीतलहर भी चल सकती है। कोहरे के कारण वाहनों की स्पीड कम रही। 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.8 दर्ज हुआ था। जिसके बाद लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। 30 दिसंबर तक 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी गई है। 1 जनवरी और भी ज्यादा तापमान गिर सकता है।


