सूरवाल पुलिस ने सायबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार:रूपए डबल‌ करने का झांसा देकर देता था‌ वारदात को अंजाम

सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने सायबर ठगी करने के एक आरोपी को‌ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिंकू लाल (25) पुत्र पूरणमल मीणा निवासी रामसिंहपुरा थाना थाना चौथ को‌ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया है।पुलिस को मोबाइल से लाखों रुपए का हिसाब भी बरामद किया है। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने‌ बताया कि IG भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन में रेंज स्तर पर आपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में SP ममता गुप्ता के नेतृत्व में जिले में सायबर ठगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले की‌ विभिन्न थाना पुलिस लगातार सायबर ठगों को गिरफ्तार कर रही है। बीते दिन हेड कॉन्स्टेबल नत्थन सिंह मय जाब्ता थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान‌ सूरवाल बाय पास तिराहे पर पुलिस जाब्ते को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिस पर संदेह होने पर पुलिस जाब्ते ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के मोबाइल को चैक किया तो मोबाइल एप्लीकेशन इंस्ट्राग्राम, टेलीग्राम, वाट्सएप आदि में विभिन्न मोबाइल नम्बरों की चैटों में इन्वेस्ट करने के नाम पर रुपए डबल करने, ऑनलाईन सट्टा का प्रलोभन देना मिला। इसी के साथ ग्राहकों से स्कैन के जरिए रूपए अपने खाते डलवाने के एवीडेंस मिलने पर आरोपी को सूरवाल बाय पास तिराहे से डिटेन किया गया। जिसे सूरवाल थाने पर लाकर गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *