मौसम का हाल:सुबह 6 डिग्री में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, शाम ढलते ही 10.8 डिग्री आया पारा

कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान हैं। गुरुवार को हाडकंपाने वाली ठंड के बीच बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले। सुबह 7 बजे 6 डिग्री के बीच पारा रहा। जिला प्रशासन ने स्कूल का समय 16 दिसंबर से बढ़ाया है। इसके चलते शुक्रवार को भी बच्चों को भीषण ठंड के बीच स्कूल जाना होगा। ज्यादा ठंडा सुबह 5 से 8 बजे तक रहती है। इस बीच पारा 4.6 डिग्री से लेकर 6 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहीं शाम ढलते ही 3 घंटे के दौरान तापमान में 12.4 डिग्री की गिरावट आई है। शाम 5:30 बजे तापमान 23.2 डिग्री दर्ज था। वहीं रात 8:30 बजे 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री, जबकि दर्ज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में 16 से स्कूलों का समय बदलने का आदेश मौसम विभाग की चेतावनी दो दिन चलेगी शीतलहर जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, लेकिन स्कूलों का समय 16 दिसंबर से बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर ऐसे जिले जिनमें न्यूनतम तापमान गिरा है उनमें अगले दिन से ही स्कूलों का समय बदल दिया गया था। डीईओ ग्वालियर अजय कटियार की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि 16 से 31 जनवरी तक नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र अब प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित होंगे। जिले में तापमान में गिरावट और शीत लहर को ध्यान में रखकर बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास द्वारा इस आशय के अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। डीईओ द्वारा स्कूलों के लिए जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश जिले में संचालित स्कूल शिक्षा विभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूलों सहित सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का संचालन पूर्व नियत समय सारिणी के अनुसार ही रहेगा। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया है कि जिले में अब बच्चों के लिए आंगनबाड़ियों का संचालन प्रात: 10 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। अभी तक प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आंगनबाड़ी संचालित हो रही थीं। नया आदेश 13 दिसंबर से आगामी 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *