इंदौर में सर्द हवाओं ने कंपकपाया:दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा; सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

इंदौर में पिछले 24 घंटों से चल रही तेज सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इसका असर दिन और रात दोनों के तापमान पर पड़ा है। दिन के तापमान में 4 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस (-5) और रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस (+2) दर्ज किया गया। रविवार को शहर में स्थिति यह थी कि भले ही कोल्ड डे नहीं था, लेकिन दिनभर मौसम काफी ठंडा रहा। सोमवार को भी सुबह से ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे कंपकंपी महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साल की आखिरी रात को तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अभी जिस प्रकार से सिस्टम बना हुआ है। संभावना है कि मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवाओं के चलते पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। इंदौर में रविवार से बारिश की एक्टिविटी बंद हो गई और मौसम साफ हो गया, लेकिन टेम्प्रेचर में गिरावट देखने को मिली। इंदौर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा था और विजिबिलिटी 1100 मीटर तक की थी। इसके साथ ही हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से थी। इससे कंपकंपी बनी हुई है। इसके साथ ही बादल भी छाए हुए हैं। दिसम्बर का तापमान ​​​​​​मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दो दिन में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। कुछ दिनों बाद इंदौर और आसपास के हिस्सों में भी शीत लहर चल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *