लखनऊ में कमरे में मिली युवक की लाश:पत्नी बोली- कान से निकल रहा था खून; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के पास तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, न्यू हैदरगंज कॉलोनी ब्राइट वे स्कूल के पास के रहने वाले शत्रुघन राठौर (50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह एक मकान में शव मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिवार को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी बोली- कान से निकल रहा था खून
पुलिस ने बताया कि पत्नी ने सूचना दी थी कि उनके पति शत्रुघ्न राठौर कमरे में सो रहे थे। अचानक खटर-पटर की आवाज आई। जिस पर हम लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो मेरे पति शत्रुघ्न राठौर बिस्तर पर लेटे थे। उनके कान से खून निकलकर शर्ट पर लगा था। तब हम लोगों ने अपने भाई और पड़ोसियों को बुलाया, जो उनको अस्पताल लेकर गए। ट्रॉमा सेंटर अस्पताल लखनऊ में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि है सूचना पर फोर्स के साथ फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। ​​​​पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. यह भी पढ़ें लखनऊ में बांग्लादेशियों ने निगमकर्मियों को क्यों पीटा:5 करोड़ का है कूड़े का कारोबार; 10 हजार लोगों के साथ नेक्सस चला रहे ठेकेदार लखनऊ में रविवार सुबह बांग्लादेशियों ने निगमकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर नगर आयुक्त, मेयर, स्थानीय विधायक और पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे। दोपहर में कूड़ा कलेक्शन करने वाले लोगों की 50 झुग्गियां ढहा दी गईं। शाम को पुलिस केस दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *