कड़ाके की ठंड से मामूली राहत:रात-दिन के तापमान में हुआ इजाफा, फिर लौटेगी कंपकंपी

लगातार दो रात कंपकंपाने वाली ठंड के बाद बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ। यह 8.6 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में यह वृद्धि अस्थायी है। जल्द ही रात का तापमान फिर से इकाई के अंक में पहुंच जाएगा। कारण यह है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। ठंड को प्रभावित करने वाला कोई भी पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय होता नहीं दिख रहा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी ही रहने वाली है। सर्द हवा के कारण ठंड का अहसास ज्यादा गुरुवार सुबह मौसम सर्द था, फिर 10 बजे तक धूप तेज होती चली गई। बीच में जब भी हवा चलती तो हल्की ठंड का एहसास कराकर जाती। अगली पांच से छह रात तक न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच ही रहने वाला है। अक्टूबर और नवंबर गर्म बीतने के बाद दिसंबर के शुरुआती 7 दिन भी ठंड कमजोर थी। पिछले चार दिन से ठंड ने एकदम से असर दिखाया है। दिसंबर खत्म होने तक ठंड के तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *