सर्दी का कहर बरकरार, तापमान बढ़कर पहुंचा 10 डिग्री पार:सूर्यास्त के बाद छटा कोहरा, दिन-रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर

साल खत्म होने में कुछ घंटे ही बचे है। इसके साथ ही सर्दी के तेवर भी तेज हो गए है। तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रात के तापमान में बढ़कर 10 डिग्री से पार पहुंच गया है। लेकिन सर्दी का कहर लगातार बरकरार है। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा छा गया। लेकिन सूरज की किरण निकलने के साथ ही कोहरा साफ हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग नए साल पर सर्दी बढ़ने के साथ तापमान गिरने की संभावना जता रहा है। जिले सहित पूरे क्षेत्र में रविवार को सूरज की निकलने पर लोगों को दिन में सर्दी में राहत मिली, लेकिन आसमान में बादल छंटने पर शाम ढलने पर कड़ाके की ठंड से कंपकंपी छूटती रही। दो दिन पहले प्रदेश के कई जिलों में मावठ की बरसात व ओलावृष्टि होने व आसमान में बादल छाए रहने से कोहरे का असर अधिक बना हुआ था। सोमवार को आसमान में साफ होने से सुबह कोहरे का असर कम रहा। वहीं, सूर्य निकलने पर लोगों को तपिश के कारण सर्दी से राहत मिली। बादल हटने से दोपहर में सर्दी से राहत जरूर मिली, लेकिन इससे माहौल में ठंड का असर अधिक बढ़ गया। शाम ढलते ही ठंडी हवाओ से कड़ाके की ठंड का अहसास रहा। इस पर लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे घरों में दुबके रहे। बीते एक वीक से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सर्दी चमकने से रबी की फसलों में अच्छी बढ़ोतरी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल के आखिरी दिन और नए साल में सर्दी बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरने की संभावना है। शीतलहर चलने की भी आंशका है। बीते 10 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *