राजासांसी के बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई अभियान शुरू

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी के निर्देशन में गांवों में सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में राजासांसी हलका के बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व हलका इंचार्ज सोनिया मान ने किया। अभियान के तहत गांवों में सफाई के अलावा फॉगिंग स्प्रे का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रभावित गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ताकि जांच कर बीमारियों का पता लग सके और समय पर उपचार हो सके। कोई भी परिवार सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *