अमृतसर| साउथ हलका के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने वार्ड नंबर 48 के लक्ष्मणसर चौक इलाके में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दशकों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। साउथ हलका में लोगों की हर मूलभूत जरूरतों को पूरा कराएंगे। इस मौके पर रविंदर सिंह भल्ला, भूपिंदर सिंह, दर्शन सिंह, मंजीत सिंह, नरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह टोनी, रवि अरोड़ा, सोनू व अन्य मौजूद रहे।


