श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया

अमृतसर| श्रीराम एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल अमृतसर और और श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रसिद्ध शिक्षाविद पद्मश्री हरमोहिंदर सिंह बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दिन दोनों विद्यालयों के शिक्षकों को उनके 15 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘मास्टर सुंदर सिंह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस वर्ष यह सम्मान पल्लवी वर्मा को प्रदान किया गया। मुख्यातिथि ने शिक्षकों को ध्रुव तारे के समान बताया और कहा कि वे केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण इंसान भी गढ़ते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *