वाल्मीकि तीर्थ यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक

अमृतसर| भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब द्वारा हर साल आयोजित होने वाली पावन वाल्मीकि तीर्थ यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भगवान वाल्मीकि केंद्रीय मंदिर हाथी गेट अमृतसर में केंद्रीय मंदिर के प्रधान योगराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान और वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन विपिन सभ्रवाल थे। केंद्रीय मंदिर के प्रधान योगराज ने विपिन सभ्रवाल और उनके साथियों का सिरोपा डालकर सम्मान किया। विपिन सभ्रवाल ने 27 सितंबर को जालंधर से शुरू होने वाली बस यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और हर साल यात्रा में सहयोग देने के लिए सभी सभाओं और सोसायटियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *