भवन्स में 110वें मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गीतों भरी शाम’ करवाया

अमृतसर| भवन्स एसएस पब्लिक स्कूल में 110वां मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गीतों भरी शाम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव पराशर मुख्य अतिथि के रूप में और नरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। भवन्स कला केंद्र के समन्वयक विनीत शर्मा ने बताया कि 2014 में शुरू हुआ यह कार्यक्रम 110वें पड़ाव पर पहुंच गया है। इस संगीतमय शाम में गुरप्रीत सिंह और सुश्री करीना महाजन ने मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरप्रीत सिंह ने ‘मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम’ और ‘सुनीले तेरा नाम रे’ जैसे गीतों से शुरुआत कर महफिल की रौनक बढ़ाई। वहीं, करीना महाजन ने ‘ये शाम की तन्हाइयां’ गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। राजीव पराशर ने कहा कि जो कला दूसरों को सुकून दे वह सबसे श्रेष्ठ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *