अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित एनवाईएस अस्पताल ने रोगियों को किफायती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑर्थोपेडिक सेवाएं शुरू की हैं। अस्पताल के डायरेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि अब यहां आर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. शैलेंद्रजीत सिंह अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. शैलेंद्रजीत सिंह के अनुसार, अस्पताल में जोड़ों के दर्द और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का इलाज नवीनतम तकनीक से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को घुटनों का दर्द अधिक है और वे फिलहाल सर्जरी नहीं कराना चाहते, उनके लिए विशेष थेरेपी उपलब्ध है, जिससे वे बिना ऑपरेशन के भी चल-फिर सकते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव शर्मा ने यह भी बताया कि अस्पताल में जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्त्री रोग सहित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज उपलब्ध है।


