अमृतसर| मां चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से श्रद्धालुओं को हिन्दू तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। जिसके तहत सभा द्वारा बस यात्रा का आयोजन किया। बस यात्रा को वार्ड नंबर 28 के पार्षद सौरभ मदान मिट्ठू की ओर से तहसीलपुरा से रवाना किया गया। इस मौके पर रोहित मेहरा ने कहा कि यह यात्रा एक सप्ताह के लिए है। जिस दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा, वृन्दावन, बरसाना आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस अवसर पर आर्यन, सूरज, कुलदीप कुमार, बृज मोहन आदि मौजूद रहे।


