भारत सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे: बाबा बलबीर सिंह

अमृतसर| जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने केंद्र द्वारा सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे की पाक रवानगी पर रोक को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोकना अनुचित है। संत बाबा बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार के इस फैसले की कडी निंदा करते हुए कहा है कि इससे सिख श्रद्धालुओं में गहरा रोष और निराशा है। ये सिख समुदाय के केंद्रीय स्थान हैं। इनकी धार्मिक महानता अद्वितीय और सम्माननीय है। यह सिखों के दिलों को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ सिख कौम के जत्थे को पाकिस्तान भेजने की इजाजत न देकर समुदाय से भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार दोहरी नीति अपना कर भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। वहीं इसको लेकर केंद्र सरकार को तुरंत अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *