18 तक बादल, बीच में बारिश के आसार

अमृतसर | शहर में सोमवार को दिन एक बार फिर गर्म और उमस भरा रहा। लोग धूप और गर्मी से परेशान नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 सितंबर तक जिले में बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन व रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि 19 से 21 सितंबर तक मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है और गर्मी दोबारा लोगों को सताएगी। वहीं सोमवार को भी धूप रही और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *