पंजाब के लुधियाना में बीती रात करीब 10.30 बजे आत्म पार्क पुलिस चौकी के सामने एक 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। भयावक आग लगी देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन बिल्डिंग चारों तरफ से बंद थी और आग बिल्डिंग में बने दुकानें में लगी हुई थी। करीब 3 दुकानें कार एसेसरीज की है। दुकानों में पड़ा लाखों का माल राख हो गया। कार एसेसरीज का माल हुआ राख जानकारी देते हुए राहगीर रोहन ने कहा कि वह सड़क से गुजर रहा था तो अचानक उसने चार मंजिला बिल्डिंग में से धूआ निकलता देखा। उसने जब गौर से बिल्डिंग को चैक किया तो पहली मंजिल पर बनी कार एसेसरीज की दुकानों में आग लगी हुई थी। दुकान के अंदर काफी सामान फूटने और धमाके की आवाज आ रही थी। उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इलाका निवासियों मुताबिक शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। दमकल कर्मियों ने आस-पास की बिल्डिंगों में से लोगों को बाहर निकाला और लिंक रोड पर पानी की गाड़ी खड़ी करके बौछारें चलाई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत और 4 पानी की गाड़ियां लगने के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर कंट्रोल कर लिया गया है।


