सागर में घर में घुसा 3 फीट लंबा रसेल वाइपर:लकड़ी और ईंटों के बीच छिपा बैठा था, अजगर समझ रहे थे लोग, रेस्क्यू कर पकड़ा

सागर के ग्राम कुड़ारी में स्थित एक मकान में रसेल वाइपर प्रजाति का सांप घुस गया। सांप देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। दरअसल, कुड़ारी गांव निवासी नरेंद्र यादव के घर में पीछे की तरफ सांप था। परिवार के लोगों ने सांप देखा तो वह घबरा गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वह उक्त सांप को अजगर समझ रहे थे। लेकिन सांप लकड़ियों और ईंटों के बीच छिपा बैठा था। ऐसे में उन्होंने स्नेक कैचर अकील को सूचना देकर मौके पर बुलाया। स्नेक कैचर ने कुड़ारी पहुंचकर कुछ ही देर की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर लिया। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप रसेल वाइपर प्रजाति का है जो करीब 3 फीट लंबा है। यह सांप बेहद जहरीला होता है। यदि किसी को डस ले तो कुछ ही मिनटों में उसकी जान जा सकती है। कई बार लोग इस सांप की बनावट देखकर अजगर समझ लेते हैं जो खतरनाक साबित होता है। यह परिवार भी उक्त सांप को अजगर समझ रहा था। गनीमत रही कि किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। इस समय ठंड का मौसम है। इस कारण सांप धूप सेंकने के लिए बाहर आया होगा। अमूमन रसेल वाइपर प्रजाति का सांप ठंड के मौसम में दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *