सिटी रिपोर्टर | दुर्ग भाजपा जिला दुर्ग की सेवा पखवाड़ा को लेकर अंतिम तैयारी बैठक दुर्ग भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की उपस्थिति में हुई। बैठक में कार्यक्रमों के संपादन के लिए दायित्व निर्धारण किया गया। जिलाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। पहले दिन विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्ग जिला अस्पताल में किया जाएगा। सुबह बस स्टैंड में सफाई अभियान चलेगा। पखवाड़ा के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं, उसकी तिथि हमने तय कर ली है। उन्होंेने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने अपील की। बैठक का संचालन जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार ने किया। आभार जिला सदस्य गायत्री वर्मा ने जताया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, शैलेंद्र शेंडे, आसिफ अली, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, मंत्री आशीष निमजे, रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, विनय महोबिया सहित अन्य उपस्थित रहे।


