शाजापुर में बारिश के बाद छाने लगा कोहरा:तापमान भी गिरा, अब शुरू होगा सर्दी का दौर, 5 डिग्री तक रहेगा न्यूनतम तापमान

शाजापुर में हाल ही में हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बारिश थमने के बाद से प्रतिदिन घना कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे और तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी। रविवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दिनभर आसमान में बादल डेरा डाले रहे। धूप न निकलने और सर्द हवाओं की वजह से लोग दिनभर अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचते नजर आए। 20 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान सर्द मौसम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिन का तापमान 20.7 डिग्री और रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को दिनभर ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। नए साल के साथ शुरू होगी कड़ाके की ठंड मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतिदिन घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से मौसम साफ हो सकता है, लेकिन तापमान में और गिरावट आएगी। रात का तापमान 5 डिग्री या इससे भी कम हो सकता है। नए साल के आगमन के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *