भास्कर न्यूज| पुरूर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्ययोजना और क्रियान्वयन को लेकर मंडल पुरूर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री राकेश यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जिला महामंत्री राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे देश में जनआंदोलन की तरह मनाया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से शुरू होकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती तक चलने वाला भाजपा का यह विशेष अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश ले जाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण, सामूहिक स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, वंचित वर्गों की सहायता नमो उ़द्यान, शासन स्तर पर होने वाले सांसद खेल महोत्सव जिसमें एकल एवं सामूहिक खेल, जो कि तीन चरणों में होगा। प्रतिभागी आयु वर्ग पुरुष-महिला में 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों के द्वारा खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, सौ मीटर दौड़, रस्साकसी, गेंड़ी दौड़, गिल्ली डंडा, लंबीकूद सहित अन्य खेल होंगे। जिसमें भाग लेने के लिए युवाओं को हमें प्रेरित करने का प्रयास करना होगा।


