यूक्रेन में फंसे फतेहाबाद के गांव कुम्हारिया के युवकों का परिवार से संपर्क टूट गया है। युवक अंकित जांगड़ा ने अपने भाई को वॉइस मैसेज भेजा है। जिसमें उसने कहा कि ठीक है भाई, हमको सुबह 5 बजे युद्ध में लेकर जा रहे हैं। मेरे को लगता है कि इनके पास समाचार आ गया है। पूरा शक है, वीडियो वायरल हो रही है। अब आगे से देख लेना, मेरा फोन नहीं लगेगा। यह वाइॅस मैसेज अंकित ने अपने बड़े भाई रघुवीर जांगड़ा को गुरुवार रात 12 बजे भेजा है। उनका वॉट्सऐप पहले ही डिलीट करवा रखा था। इसलिए यह मैसेज स्नेप चैट के जरिए भेजा गया है। मैसेज मिलने के साथ ही परिवार की चिंता और बढ़ गई है। गौरतलब है कि गांव कुम्हारिया के दो युवकों अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया स्टडी वीजा पर रूस गए थे। वहां उन्हें सिक्योरिटी गार्ड व ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर जबरन रशियन आर्मी में भर्ती करवा दिया गया। वहां से उन्हें यूक्रेन में युद्ध के लिए धकेल दिया गया है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…


