आपसी झगड़े को ज्वेलर्स ने बताया लूट:गिरवी रखे सामान को लेकर हुआ था विवाद, दुकान मालिक ने सामान वापस करने को किया मना

लखनऊ के बाजारखाला में आपसी विवाद को ज्वेलर्स ने लूट बताया था। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गिरवी रखे जेवर का विवाद सामने आया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल प्लास बरामद कर लिया है। रविवार को त्रिवेणी ज्वैलर्स की दुकान पर सुरेश प्रसाद अग्रवाल ने बाजारखाला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया एक युवक दुकान में आया। कुछ जेवर देखा इसके बाद हथोड़े से हमला कर 40 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मोती झील, थाना बाजारखाला के रहने वाले वसीम को हिरासत में लिया गया है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वसीम ने तीन महीने पहले अपनी पत्नी की एक पायल दुकान पर गिरवी रखी थी। घटना के दिन वह पायल का ब्याज जमा करने गया था, लेकिन दुकान मालिक ने रुपए कम बताया। इस पर वह और पैसे लेने घर गया। उसकी पत्नी ने पैसे देकर पायल वापस लाने को कहा।दूसरी बार दुकान पर पहुंचने पर शराब के नशे में होने के कारण वसीम और दुकान मालिक के बीच कहासुनी हुई। सुरेश प्रसाद अग्रवाल ने पायल लौटाने से मना कर दिया। वसीम ने गुस्से में प्लास से उनके सिर पर वार कर दिया और वहां से भाग गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सीसीटीवी फुटेज में वसीम को खाली हाथ दुकान में आते-जाते देखा गया है। पूरा मामला गिरवी रखी गई पायल को लेकर हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *