आम के पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश:पुलिस को आत्महत्या करने की आशंका, वजह अब तक स्पष्ट नहीं

गुमला में एक युवती का शव सोमवार की सुबह आम के पेड़ से बने फंदे से लटकती मिली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। घटना रायडीह थाना क्षेत्र की है। दुप्पटे से बने फंदे से लटका था शव मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (19) सुगाकांटा के रूप में की गई हैं। इधर, परिजनों ने बताया कि इंटर तक पढ़ने के बाद वह पढ़ाई बंद कर चुकी थी। रविवार रात खाना खाकर ज्योति सोने चली गई। हमलोग भी सो गए। सुबह पता चला कि आम के पेड़ से उसकी लाश लटकी हुई है। हमलोग भाग कर मौके पर पहुंचे तो देखा ज्योति का शव दुप्पटे से बने फंदे से लटका हुआ था। परिजन भी सुसाइड के पीछे की वजह कुछ नहीं बता पा रहे हैं। प्रथम दृश्य में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। -गनोरी प्रसाद, एसआई, रायडीह थाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *