महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर महिला कांग्रेस ने सोमवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में अपना स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस की मजबूती, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और राजनीति व समाज में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर मंथन हुआ। साथ ही, भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने की। इस अवसर पर पार्षद गीता प्रजापति भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस समाज की आधी आबादी की सशक्त आवाज है। हमारा संकल्प है कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को और मजबूत किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में घर-घर तक पहुंचकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। सीमा सोनी ने बताया कि आने वाले महीनों के लिए संगठन ने विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया है। इसमें जनजागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीमा सोनी, रूबी सिद्दीकी, शकीला सिद्दीकी, गीता प्रजापति, रूबी जैन, असगरी सिद्दीकी, नुजहत फातिमा, रश्मि सोनी, शालिनी अग्रवाल, साधना कश्यप, सपना सिन्हा, ममता सिंह, शमशाद सरोज, बेगम मोमिना, अंजु चन्द्रवंशी, रूही गजल, प्रीति सिंह, संगीता मिन्ज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *