सोमवार को किसान संगठनों की तरफ से पंजाब बंद की दी कॉल के चलते लुधियाना में बंद बेअसर दिखा। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक जहां किसान संगठनों की तरफ से मुकम्मल बंद का ऐलान किया गया, तो वहीं लुधियाना की बात करें तो यहां सड़क व रेल यातायात को छोड़कर बाकी सब पहले जैसा खुला दिखा। शहर में जहां सरेआम शराब के ठेके खुले रहे। बाजार भी खुलना शुरू हो गए हैं। लुधियाना शहर में सुबह 9.30 के बाद दुकानें खुलनी शुरू हो गई। बाजारों व सड़कों पर भी पहले जैसी रौनक देखने को मिली। लोग अपने वाहनों से दफ्तर और दुकानों की ओर जाते दिखे। शहर के घुमार मंडी, चौडा बाजार, माडल टाऊन, बस स्टैंड रोड, हैबोवाल मार्केट सुबह खुलनी शुरू हो थी। शहर में नहीं दिखा बंद का कोई असर लुधियाना में सड़क व रेल यातायात को छोड़ बाकी किसी भी जगह पर बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। जहां बाजार खुले, वहीं फैक्ट्रियां, दुकानें, बैंक, पेट्रोल पंप, फल व सब्जी की रेहडियां, निजी दफ्तर, मोबाइल कंपनियों के दफ्तर के अलावा स्वीट्स शाप भी खुली रही। शराब ठेके भी रहे खुले लुधियाना में सुबह 9 बजते ही शराब ठेके भी खुलना शुरू हो गए। एक शराब ठेके के जब बात करनी चाही तो उसने अपना नाम बताने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें ठेका बंद करने का कोई आदेश नहीं है। अगर ऊपर से आदेश आया तो बंद कर देंगे। व्यापारी बोले ये तो रोज-रोज का काम है शहर के व्यापारी, बंटी, शिवम, रिक्की, राकेश कुमार, मनोज ने कैमरे के आगे बोलने से तो मना कर दिया, लेकिन कहा कि किसानों का तो ये रोज-रोज का काम हो गया है। कभी रेल बंद तो कभी बाजार बंद। व्यापारी तो पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और अब जब कारोबार पटरी पर आता दिख रहा है तो ऊपर से बाजार बंद कर व्यापारी भरपाई कैसे करेंगे। पुलिस भी रही मुस्तैद बंद को लेकर लुधियाना में पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद रही। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमें गश्त पर रही। डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि बंद को लेकर शहर में शांति बरकरार रखी जाएगी। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। ना तो कोई ट्रेन है और ना ही बस। सडकें भी बंद हैं। किसानों को सरकार के साथ सीटिंग करनी चाहिए और सरकार को भी उनकी मांगे मान लेनी चाहिए ताकि आम लोग परेशान ना हो सकें। यहां देखें फोटो… अपने गंतव्य को जाने वाले दिखे यात्री लुधियाना के बस स्टैंड पर अपने गंतव्य को जाने वाले यात्री परेशान दिखे। निजी व सरकारी बसें बस स्टैंड पर खड़ी रही और यात्री परेशानी से परेशान होते रहे। जम्मू को जाने के लिए पहुंचे मोहम्मद खान, हरजिंदर ने कहा कि


