नागौर पहुंचे एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस रूपाली गांगुली:सूरीश्वर महाराज के अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल; ड्रोन से करवाया जैन धर्म का दर्शन

जैन संत विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज को पद्मश्री मिलने के बाद नागौर में 3 दिवसीय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन बॉलीवुड स्टार सोनू सूद और टीवी शो फेम रूपाली गांगुली भी पहुंचे। दोनों ने सभी का अभिवादन किया और नागौर आने पर खुशी जताईं। इस दौरान भक्ति संध्या और ड्रोन शो का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में विजय नित्यानंद महाराज मंचस्थ हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जैन आराधना से हुई। ड्रोन शो के जरिए जैन धर्म की श्रेष्ठता, सूरीश्वर महाराज का यशगान का चित्रण किया गया। ड्रोन शो को देखने के लिए शहर के लोग भी बड़ी संख्या में उमड़े। विजय नित्यानंद महाराज का जीवन चित्रण भी ड्रोन शो के जरिए किया गया। एक्टर सोनू सूद ने कहा कि मेरी मां हमेशा कहती थीं कि जिंदगी की कलम में दुआओं की स्याही डाल लोगे तो तुम्हारा नाम पन्नों पर आसमान पर लिखा जाएगा। नागौर आकर बहुत अच्छा लग रहा है, यहां के लोग एकदम दबंग रहते हैं। एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कहा कि नागौर की पावन भूमि को नमन है। रूपाली गांगुली ने नागौर के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बंबई वालों को नागौर के बारे में कम ही पता है। यहां इतना बड़ा जैन समुदाय है ये तो हमें भी नहीं पता था। एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भजन गायक सम्भव और ऋषभ के साथ नमोकार गीत भी गाया। समारोह के अंतिम दिन 16 सितंबर को भव्य अभिनंदन समारोह होगा, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचेंगे। समारोह से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *