अजमेर-अमृतसर ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेंगी:कोहरे के मौसम में 2 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, अजमेर-सियालदह, डिब्रूगढ़-लालगढ़ समेत 4 ट्रेनों के फेरों में भी कमी

आगामी सर्दियों के कोहरे के मौसम में रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही को लेकर बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने सुरक्षा और संचालन की दृष्टि से 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों के फेरों को कम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 2 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 4 ट्रेनों के फेरों में कमी की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया- सर्दी के मौसम में कोहरे की अधिकता वाले मार्गों पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अजमेर-अमृतसर और अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें पूरे सीजन में बंद रहेंगी। वहीं अजमेर-सियालदाह और सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस के साथ डिब्रुगढ़-लालगढ़ और लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस के कुछ फेरों को रद्द किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट अवश्य चेक कर लें। इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है 1. अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गाड़ी संख्या 19611)
यह ट्रेन 4 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। यानी इस अवधि में कुल 26 ट्रिप रद्द होंगी। 2. अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (गाड़ी संख्या 19614)
यह ट्रेन 5 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी। इस अवधि में कुल 26 ट्रिप रद्द की गई हैं। इन ट्रेनों के फेरों में कमी आई है 1. अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12988)
यह प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। 2 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 39 ट्रिप रद्द रहेंगी। 2. सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12987)
यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कैंसिल रहेगी। 3 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक कुल 39 ट्रिप प्रभावित होंगी। 3. डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15909)
यह प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन प्रत्येक शनिवार को नहीं चलेगी। 6 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 13 ट्रिप कैंसिल की गई हैं। 4. लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15910)
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को नहीं चलेगी। 9 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक कुल 13 ट्रिप कैंसिल रहेंगी। कोहरे के मौसम में इन डेट्स को ट्रेन कैंसिल रहेगी दिसंबर 2025 अजमेर-अमृतसर (19611) – कैंसिल: 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 दिसंबर अमृतसर-अजमेर (19614) – कैंसिल: 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसंबर अजमेर-सियालदाह (12988) – कैंसिल: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 दिसंबर सियालदाह-अजमेर (12987) – कैंसिल: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 दिसंबर डिब्रुगढ़-लालगढ़ (15909) – कैंसिल: 6, 13, 20, 27 दिसंबर लालगढ़-डिब्रुगढ़ (15910) – कैंसिल: 9, 16, 23, 30 दिसंबर जनवरी 2026 अजमेर-अमृतसर (19611) – कैंसिल: 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 जनवरी अमृतसर-अजमेर (19614) – कैंसिल: 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी अजमेर-सियालदाह (12988) – कैंसिल: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 जनवरी सियालदाह-अजमेर (12987) – कैंसिल: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी डिब्रुगढ़-लालगढ़ (15909) – कैंसिल: 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी लालगढ़-डिब्रुगढ़ (15910) – कैंसिल: 6, 13, 20, 27 जनवरी फरवरी 2026 अजमेर-अमृतसर (19611) – कैंसिल: 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 फरवरी अमृतसर-अजमेर (19614) – कैंसिल: 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27 फरवरी अजमेर-सियालदाह (12988) – कैंसिल: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 फरवरी सियालदाह-अजमेर (12987) – कैंसिल: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 फरवरी डिब्रुगढ़-लालगढ़ (15909) – कैंसिल: 7, 14, 21, 28 फरवरी लालगढ़-डिब्रुगढ़ (15910) – कैंसिल: 3, 10, 17, 24 फरवरी मार्च 2026 (केवल कुछ ट्रेनें प्रभावित) अमृतसर-अजमेर (19614) – कैंसिल: 1 मार्च सियालदाह-अजमेर (12987) – कैंसिल: 1 मार्च लालगढ़-डिब्रुगढ़ (15910) – कैंसिल: 1 मार्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *